Thursday , July 30 2026

Kirti Kulhari Cyber Fraud: एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी के साथ लाखों की ठगी, पुलिस जांच में जुटी

बॉलीवुड अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी साइबर ठगी का शिकार हो गई हैं। अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनके मोबाइल और क्रेडिट कार्ड का अनधिकृत एक्सेस हासिल कर कुछ ही मिनटों में 2,43,852 रुपये की धोखाधड़ी कर दी। मामले का पता चलते ही अभिनेत्री ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद अंबोली पुलिस और साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब कीर्ति कुल्हारी अंधेरी पश्चिम स्थित फन रिपब्लिक मॉल के पास एक मल्टीप्लेक्स में मौजूद थीं। इसी दौरान उनके मोबाइल पर बैंक की ओर से क्रेडिट कार्ड से 2,525 अमेरिकी डॉलर के विदेशी ट्रांजैक्शन का अलर्ट मिला। संदिग्ध लेनदेन की सूचना मिलते ही उन्होंने तुरंत बैंक की हेल्पलाइन पर संपर्क किया।

बैंक अधिकारियों ने जांच में पाया कि उनके क्रेडिट कार्ड से बिना अनुमति के चार बड़े ट्रांजैक्शन किए गए थे। इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर कार्ड को तत्काल ब्लॉक कर दिया गया, जिससे आगे की संभावित ठगी रोकी जा सकी।

अभिनेत्री ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उन्होंने अपने क्रेडिट कार्ड का पासवर्ड किसी के साथ साझा नहीं किया था। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी मालवेयर या स्पाईवेयर के जरिए उनके मोबाइल और कार्ड की जानकारी तक पहुंच बनाई गई होगी। हालांकि, पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।

अंबोली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साइबर सेल बैंक रिकॉर्ड, ट्रांजैक्शन डिटेल्स और डिजिटल फुटप्रिंट्स की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही ठगी के तरीके और आरोपियों के नेटवर्क का खुलासा हो सकेगा।

वर्क फ्रंट की बात करें तो कीर्ति कुल्हारी ‘पिंक’, ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’, ‘मिशन मंगल’, ‘इंदु सरकार’ और वेब सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस’ जैसी चर्चित परियोजनाओं में अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में वह वेब सीरीज ‘शेखर होम’ में नजर आई थीं।

Check Also

सरनेम को लेकर अन्ना का भावुक अनुरोध, पवन कल्याण की पत्नी ने सोशल मीडिया पर कही दिल की बात

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और साउथ सिनेमा के सुपरस्टार पवन कल्याण की पत्नी अन्ना कोनिडाला ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *