Friday , September 18 2026

इन्फ्लुएंसर चंदन राठौड़ का एक्सीडेंट में निधन, आखिरी वीडियो में कही थी जिंदगी की अनिश्चितता की बात

सोशल मीडिया पर ‘गुज्जू लव गुरु’ के नाम से मशहूर गुजराती इन्फ्लुएंसर चंदन राठौड़ का सड़क हादसे में निधन हो गया। भाभर के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चंदन के निधन की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस के बीच शोक का माहौल है।

18 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे

चंदन राठौड़ सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थे। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 1.8 मिलियन फॉलोअर्स, जबकि यूट्यूब पर करीब 9.85 लाख सब्सक्राइबर्स थे। वह मुख्य रूप से कॉमेडी और सामाजिक संदेशों से जुड़े वीडियो और रील्स बनाते थे।

सोशल मीडिया पर अपने अलग अंदाज और स्थानीय बोली में बनाए गए कंटेंट के चलते उन्होंने बड़ी संख्या में दर्शकों के बीच पहचान बनाई थी।

गुजराती फिल्मों और कॉमेडी शो में भी किया काम

चंदन राठौड़ साधारण परिवार से ताल्लुक रखते थे। सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के अलावा उन्होंने गुजराती फिल्मों और कॉमेडी शो में भी काम किया था।

उनके कंटेंट में कॉमेडी के साथ सामाजिक संदेश भी देखने को मिलता था। यही अंदाज उनके सोशल मीडिया फॉलोअर्स के बीच उनकी पहचान बना।

हादसे से करीब चार घंटे पहले बनाई थी रील

चंदन राठौड़ की मौत के बाद उनकी एक रील सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे से करीब चार घंटे पहले उन्होंने यह वीडियो अपलोड किया था।

इस रील में चंदन ने जिंदगी की अनिश्चितता और मौत को लेकर बात की थी। उन्होंने अपने खास अंदाज में मौत को जिंदगी की एकमात्र सच्चाई बताया था। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद फैंस इस रील को देखकर भावुक हो रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं आखिरी रील्स

चंदन की मौत की खबर के बाद उनकी आखिरी रील्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस वीडियो में कही गई बातों और उसके कुछ ही घंटे बाद हुए हादसे के बीच के संयोग को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

चंदन राठौड़ के निधन से उनके चाहने वालों में शोक है और सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

पुलिस कर रही हादसे की जांच

रिपोर्ट के अनुसार, भाभर के पास मोटरसाइकिल टक्कर के इस मामले की पुलिस जांच कर रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसे लेकर जांच के बाद ही अधिक जानकारी सामने आएगी।

Check Also

साउथ में दस्तक देने को तैयार हनुमान अंश, नीम करौली बाबा की कहानी पर बनी फिल्म से बढ़ी उम्मीदें

नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ अब साउथ के दर्शकों तक ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *