Wednesday , November 4 2026
Breaking News

Stock Market: निवेशकों की हुई जोरदार कमाई, सेंसेक्स 569 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,950 के करीब

लगातार गिरावट के बाद सोमवार को भारतीय शेयर बाजार ने मजबूत बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। वैश्विक संकेतों में सुधार, पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से निवेशकों का भरोसा लौटा। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 569 अंक तक उछल गया, जबकि एनएसई निफ्टी 23,950 के करीब पहुंच गया।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 76,600 अंक के ऊपर और निफ्टी 23,900 के पार कारोबार करता दिखा। बाजार में खरीदारी का माहौल बनने से अधिकांश सेक्टोरल सूचकांकों में भी तेजी दर्ज की गई।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, कंपनियों के तिमाही नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे हैं, जिससे निवेशकों का विश्वास मजबूत हुआ है। पीएल कैपिटल के मुताबिक, 1,000 करोड़ रुपये से अधिक बाजार पूंजी वाली 300 से ज्यादा कंपनियों के वित्तीय परिणाम उत्साहजनक रहे हैं। बढ़ती लागत के बावजूद कंपनियों के मुनाफे और राजस्व में मजबूती देखने को मिली है।

एशियाई बाजारों में भी सकारात्मक रुख देखने को मिला। गिफ्ट निफ्टी, जापान के निक्केई और चीन के शंघाई कंपोजिट सूचकांक बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। हालांकि, कुछ बाजारों में सीमित गिरावट भी दर्ज की गई।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई, जबकि सोने की कीमतों में हल्की तेजी दर्ज की गई। वहीं विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूत होकर कारोबार करता नजर आया।

बाजार विश्लेषकों का कहना है कि निकट भविष्य में निवेशकों की नजर कॉर्पोरेट नतीजों, वैश्विक आर्थिक संकेतकों और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम पर बनी रहेगी। यदि सकारात्मक माहौल जारी रहता है तो बाजार में तेजी का सिलसिला आगे भी देखने को मिल सकता है।

Check Also

बिजनेस अपडेट्स: केंद्र ने राज्यों को जारी किए कर हस्तांतरण के फंड, कपास आयात पर 31 दिसंबर तक शुल्क माफ

केंद्र सरकार ने राज्यों को कर हस्तांतरण के तहत 1,09,019 करोड़ रुपये की अतिरिक्त किस्त ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *