Tuesday , September 15 2026

SIR में 33 लाख वोटरों के नाम प्रभावित होने का दावा, सुशील गुप्ता ने चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल

सावन मेले के दौरान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था अभूतपूर्व होगी। लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पूरे मेले में राम मंदिर की सुरक्षा की कमान उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) के नेतृत्व में रहेगी। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र की निगरानी करीब 800 हाई-रिजोल्यूशन CCTV और AI आधारित स्मार्ट कैमरों से की जाएगी, जो संदिग्ध गतिविधियों और भीड़ के दबाव पर तुरंत अलर्ट देंगे।

प्रशासन के अनुसार सावन मेले में 15 से 20 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। रोजाना दो लाख से अधिक श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए पहुंच सकते हैं। यदि श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती है तो दर्शन का समय भी बढ़ाया जाएगा, ताकि लंबी कतारों में लगे श्रद्धालुओं को जल्द दर्शन मिल सकें।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दर्शन मार्ग पर तिरपाल (शेड), पेयजल, मिस्ट फैन, चिकित्सा सहायता, व्हीलचेयर, प्राथमिक उपचार केंद्र और अतिरिक्त स्वयंसेवकों की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिए ATS, PAC, CRPF, पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और खुफिया इकाइयों की तैनाती रहेगी। पूरे परिसर की 24 घंटे कंट्रोल रूम से निगरानी होगी और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) भी अलर्ट रहेगा।

Check Also

सीएम योगी आज प्रयागराज में, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम पर टिकीं अधिवक्ताओं की नजर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रयागराज के दौरे पर रहेंगे। वह इलाहाबाद हाईकोर्ट परिसर स्थित ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *