Saturday , July 25 2026

RPSC भर्ती अपडेट: सहायक आचार्य (फिजिक्स) परीक्षा 2025 के इंटरव्यू के लिए अभ्यर्थियों का चयन

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 के फिजिक्स विषय के साक्षात्कार के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। लिखित परीक्षा के आधार पर कुल 38 अभ्यर्थियों को अस्थायी रूप से सफल घोषित किया गया है। इंटरव्यू की तिथि की जानकारी आयोग बाद में अलग से जारी करेगा।

आयोग के अनुसार, प्रश्नपत्र प्रथम और द्वितीय की परीक्षा 11 दिसंबर 2025, जबकि प्रश्नपत्र तृतीय की परीक्षा 7 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी। न्यूनतम निर्धारित अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

वहीं, 9 अभ्यर्थियों को परीक्षा से अयोग्य घोषित किया गया है। आयोग ने बताया कि इन अभ्यर्थियों ने ओएमआर उत्तर पत्रक भरने में त्रुटियां की थीं। 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में किसी भी विकल्प का चयन नहीं करने के कारण उन्हें नियमों के तहत अयोग्य माना गया है। संबंधित रोल नंबर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

साक्षात्कार के लिए चयनित अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर दो प्रतियों में भरना होगा। इसके साथ शैक्षणिक, प्रशिक्षण, जाति एवं अन्य आवश्यक प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न कर 3 अगस्त 2026 तक आयोग कार्यालय में जमा करनी होंगी।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन पत्र और दस्तावेजों की जांच के बाद विज्ञापन की शर्तों के अनुसार पात्र पाए जाने वाले अभ्यर्थियों को ही साक्षात्कार के लिए अंतिम रूप से बुलाया जाएगा।

Check Also

Airport Authority Jobs 2026: 379 पदों पर आवेदन शुरू, आकर्षक वेतन के साथ युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने मैनेजर (ग्रुप-ए) और जूनियर एग्जीक्यूटिव (ग्रुप-बी) के 379 पदों ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *