Thursday , July 23 2026

Shehnaaz Gill-Raghav Juyal: डेटिंग की चर्चाओं पर राघव का बड़ा बयान, बोले- ‘हमेशा उनकी हिफाजत करूंगा’

अभिनेता और डांसर राघव जुयाल ने शहनाज गिल के साथ अपने रिश्ते को लेकर लंबे समय से चल रही डेटिंग की अफवाहों पर पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ कहा कि शहनाज उनकी बेहद करीबी दोस्त हैं और उनके लिए परिवार जैसी हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वह हमेशा उनकी हिफाजत करेंगे और हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहेंगे।

हाल ही में राघव की बर्थडे पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह भीड़ के बीच शहनाज गिल को सुरक्षित बाहर निकालते नजर आए थे। इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलों ने फिर जोर पकड़ लिया था। इससे पहले शहनाज गिल भी एक इंटरव्यू में राघव को अपना “बहुत अच्छा दोस्त” बता चुकी हैं।

पर्सनल लाइफ की चर्चा होती रहेगी

अमर उजाला से बातचीत में राघव जुयाल ने कहा, “हम शोबिज का हिस्सा हैं, इसलिए पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाएं होना स्वाभाविक है। आगे भी ऐसी बातें होती रहेंगी।”

उन्होंने आगे कहा, “हम सब दोस्त हैं। शहनाज मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं। वह मेरे लिए परिवार जैसी हैं। मैं अपने दोस्तों और परिवार की हमेशा हिफाजत करता हूं और हमेशा उनके साथ खड़ा रहूंगा।”

2023 से जुड़ रहा है दोनों का नाम

राघव जुयाल और शहनाज गिल ने साल 2023 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में साथ काम किया था। फिल्म के प्रमोशन के दौरान सलमान खान की एक मजाकिया टिप्पणी के बाद दोनों की डेटिंग की खबरों ने जोर पकड़ लिया था। हालांकि, राघव ने उस समय भी इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा था कि यह केवल मजाक था और उनके बीच ऐसा कोई रिश्ता नहीं है।

राघव के ताजा बयान के बाद एक बार फिर दोनों के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

Check Also

बेटी सितारा के जन्मदिन पर महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर का खास पोस्ट, शेयर की खूबसूरत तस्वीर

तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू और उनकी पत्नी नम्रता शिरोडकर ने अपनी बेटी सितारा ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *