Tuesday , September 15 2026

The Bonus Market Update: सेंसेक्स-निफ्टी में कमजोरी, 238 अंकों की गिरावट से सहमा बाजार

वैश्विक अनिश्चितता और लार्जकैप शेयरों में बिकवाली के दबाव के बीच मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 238.41 अंक (0.31%) टूटकर 77,470.11 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 50.80 अंक (0.21%) गिरकर 24,187.70 पर आ गया।

कारोबार के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज और इन्फोसिस के शेयरों में करीब दो फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई। सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी पीएसयू बैंक, आईटी, ऑयल एंड गैस, एफएमसीजी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और मीडिया सूचकांक कमजोरी के साथ बंद हुए।

वहीं निफ्टी रियल्टी, ऑटो, मेटल, हेल्थकेयर और फार्मा इंडेक्स में बढ़त देखने को मिली, जिससे व्यापक बाजार को कुछ सहारा मिला। एनएसई पर 1,805 शेयरों में तेजी, 1,503 में गिरावट और 127 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए।

मिडकैप और स्मॉलकैप में खरीदारी

लार्जकैप शेयरों में दबाव के बावजूद मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी जारी रही। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.53% की बढ़त के साथ 19,428.05 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.30% की तेजी के साथ 62,987.60 पर बंद हुआ।

अदाणी टोटल गैस के नतीजे

अदाणी टोटल गैस ने वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 142 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 14 फीसदी कम है। हालांकि, कंपनी का परिचालन राजस्व 27 फीसदी बढ़कर 1,907 करोड़ रुपये हो गया।

विशेषज्ञों की राय

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी निवेश प्रवाह में नरमी के कारण लार्जकैप शेयरों पर दबाव बना हुआ है। हालांकि, मजबूत कॉरपोरेट नतीजों और मांग आधारित कारोबारी संकेतों के चलते मिडकैप शेयर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। विशेषज्ञों ने ऊंचे वैल्यूएशन को देखते हुए निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Check Also

दवा पेटेंट विवादों पर लगेगी रोक? आईपीओ की नई गाइडलाइन में अदालतों के फैसलों को मिलेगी जगह

भारतीय पेटेंट कार्यालय (IPO) ने फार्मास्यूटिकल और बायोटेक्नोलॉजी पेटेंट आवेदनों की जांच के लिए नई ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *