Monday , July 20 2026

Indian Standard Time Network: भारत में शुरू हुआ नया टाइम नेटवर्क, व्हाइट रैबिट टेक्नोलॉजी से मिलेगी सटीक टाइमिंग

केंद्र सरकार ने देश में सटीक और सुरक्षित समय प्रणाली को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ‘व्हाइट रैबिट टेक्नोलॉजी’ आधारित इंडियन स्टैंडर्ड टाइम (IST) प्रसार नेटवर्क की शुरुआत की है। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बेंगलुरु स्थित रीजनल रेफरेंस स्टैंडर्ड लेबोरेटरी में इस डेमो नेटवर्क का उद्घाटन किया।

यह नेटवर्क प्रिसिजन टाइम प्रोटोकॉल (PTP) पर आधारित व्हाइट रैबिट टेक्नोलॉजी का उपयोग करता है, जिसके जरिए यूटीसी (NPLI) से जुड़े भारतीय मानक समय का सुरक्षित और अत्यधिक सटीक प्रसार किया जा सकेगा।

सरकार के अनुसार, यह प्रणाली बैंकिंग, वित्तीय बाजार, दूरसंचार, बिजली नेटवर्क, परिवहन, डिजिटल गवर्नेंस और अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा क्षेत्रों को सटीक टाइम सिंक्रोनाइजेशन उपलब्ध कराएगी। इससे विभिन्न डिजिटल प्रणालियों के बीच समय का बेहतर समन्वय सुनिश्चित होगा।

इस नेटवर्क को उपभोक्ता मामले विभाग, सीएसआईआर-नेशनल फिजिकल लेबोरेटरी (NPL) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने संयुक्त रूप से विकसित किया है।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि भारतीय मानक समय का सटीक और सुरक्षित प्रसार देश के लिए एक महत्वपूर्ण डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के रूप में उभर रहा है। उनके अनुसार, समय का एक भरोसेमंद राष्ट्रीय स्रोत उपभोक्ता संरक्षण, निष्पक्ष व्यापार, साइबर सुरक्षा, वित्तीय बाजारों की विश्वसनीयता और डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा।

Check Also

Apple की शानदार वापसी, मार्केट वैल्यू में Nvidia को पछाड़कर फिर बनी नंबर-1 कंपनी

टेक सेक्टर में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अमेरिकी टेक कंपनी Apple ने Nvidia ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *