Tuesday , November 3 2026
Breaking News

20 दिन से अनशन पर सोनम वांगचुक, भूत बनकर वापस आऊंगा वाले बयान से मची हलचल

नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल शुक्रवार को 20वें दिन भी जारी रही। वह नीट पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में कथित गड़बड़ियों के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 28 जून से अनशन पर बैठे हैं।

शुक्रवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर सोनम वांगचुक से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

डॉक्टरों के अनुसार, लंबे अनशन की वजह से वांगचुक का वजन 9 किलोग्राम से अधिक घट चुका है। ताजा जांच में उनका वजन 56.55 किलोग्राम, ब्लड प्रेशर 108/68, ब्लड शुगर 70 mg/dL और हार्ट रेट 72 बीट प्रति मिनट दर्ज की गई। डॉक्टरों ने बताया कि उनके शरीर में हल्का डिहाइड्रेशन है और लंबे समय तक भोजन न मिलने से अब शरीर के अंगों पर भी असर पड़ने का खतरा बढ़ गया है।

इस बीच सोनम वांगचुक ने कहा, “मैं हर हाल में 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, ताकि संसद तक मार्च में शामिल हो सकूं। अगर 20 जुलाई का मार्च सफल नहीं हुआ, तो मैं भूत बनकर वापस आऊंगा।”

गौरतलब है कि वांगचुक जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन का हिस्सा हैं। प्रदर्शनकारी परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और कथित पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

Check Also

अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा: रामलीला मैदान से साधा निशाना, जमीन और जनहित के मुद्दों पर उठाए सवाल

दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया गठबंधन की रैली में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *