Friday , September 18 2026

राम मंदिर दान मामला: राजू मनवानी ने ट्रस्ट को भेजा धन्यवाद पत्र, 200 चांदी की ईंटों पर जताई खुशी

राम मंदिर के लिए दान में दी गई 200 चांदी की ईंटों को लेकर उठे सवालों पर अब विराम लग गया है। सिंधी समाज के नेता राजू मनवानी ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को आभार पत्र लिखकर बताया कि ट्रस्ट द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों और स्पष्टीकरण से उनकी सभी शंकाओं का समाधान हो गया है।

राजू मनवानी ने बताया कि उन्होंने पहले राम मंदिर निर्माण के लिए दान में दी गई 200 चांदी की ईंटों के संबंध में जानकारी मांगी थी। इसके जवाब में ट्रस्ट ने दान प्रक्रिया से जुड़े सभी आवश्यक अभिलेख और दस्तावेज उपलब्ध कराए, जिससे पूरा मामला स्पष्ट हो गया।

उन्होंने कहा कि सभी 200 दानदाताओं की ओर से चांदी की ईंटें तैयार कराने के लिए जौहरी को किए गए भुगतान की रसीदें भी उपलब्ध कराई गई हैं। इन दस्तावेजों से स्पष्ट है कि दान की पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों के तहत संपन्न हुई और इसमें किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई।

राजू मनवानी ने कहा कि अब उन्हें इस मामले में किसी अतिरिक्त स्पष्टीकरण की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य केवल दानदाताओं की जिज्ञासाओं का समाधान कराना था, जो अब पूरा हो चुका है।

उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही सभी 200 दानदाताओं के साथ अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने की योजना बनाई जाएगी।

Check Also

अयोध्या राममंदिर: देव शिल्पी विश्वकर्मा की हुई पूजा, मंदिर परिसर में दिखा भक्तिमय माहौल

श्रीराम जन्मभूमि परिसर में देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर विशेष पूजन-अनुष्ठान ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *