Friday , September 18 2026

बिहार चुनाव: बांकीपुर में BJP की रणनीति पर पड़ा असर, शपथ पत्र की एक बात बनी मुश्किल

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को उम्मीदवार बदलना पड़ा। पार्टी के घोषित प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा ‘बंटी’ ने नामांकन दाखिल करने के महज 24 घंटे के भीतर अपना नाम वापस ले लिया। आधिकारिक तौर पर उन्होंने इसकी वजह पारिवारिक कारण बताई, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसके पीछे उनके शपथ पत्र में दर्ज शैक्षणिक योग्यता को लेकर उठे सवालों को प्रमुख कारण माना जा रहा है।

अभिषेक कुमार ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को पत्र सौंपकर चुनाव नहीं लड़ने की जानकारी दी। हालांकि, जिस समय नाम वापसी की बात कही गई, उस दौरान उनके परिवार के सदस्य सार्वजनिक रूप से जश्न मनाते नजर आए। ऐसे में ‘पारिवारिक कारण’ की दलील पर सवाल उठने लगे।

चर्चा है कि भाजपा को अभिषेक कुमार की शैक्षणिक योग्यता को लेकर असहजता हुई। नामांकन के साथ दाखिल शपथ पत्र में उनकी शिक्षा से जुड़ी जानकारी सामने आने के बाद विपक्ष, खासकर प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी, इस मुद्दे की पड़ताल में जुट गई थी। बताया जा रहा है कि पार्टी को आशंका थी कि यह मामला चुनाव प्रचार के दौरान बड़ा विवाद बन सकता है।

शपथ पत्र में अभिषेक कुमार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी जो जानकारी दी थी, उस पर सवाल उठे। इसी के बाद भाजपा ने स्थिति का आकलन किया और उम्मीदवार बदलने का फैसला लिया। हालांकि, पार्टी ने इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कोई अलग कारण सार्वजनिक नहीं किया है।

Check Also

देहरादून में आज युवा संवाद, 140 युवाओं के साथ भविष्य के उत्तराखंड पर मंथन करेंगे सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को प्रदेशभर के 140 चयनित युवाओं के साथ संवाद करेंगे। ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *