Friday , July 10 2026

UP Anganwadi Recruitment: सिद्धार्थनगर में 353 आंगनवाड़ी पदों पर आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

UP Anganwadi Bharti 2026: सिद्धार्थनगर में 353 पदों पर भर्ती, 12वीं पास महिलाएं करें आवेदन

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 353 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, जिले के विभिन्न बाल विकास परियोजना क्षेत्रों में रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और पात्र महिला उम्मीदवार upanganwadibharti.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 12वीं (इंटरमीडिएट) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। मेरिट का निर्धारण 12वीं से लेकर स्नातकोत्तर तक की शैक्षणिक योग्यता के आधार पर किया जाएगा।

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर होगी। जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में केवल हाईस्कूल की अंकतालिका या प्रमाणपत्र मान्य होगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

  • केवल महिला उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं।
  • संबंधित ग्राम सभा/वार्ड की स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है।
  • विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • प्राथमिकता के लिए संबंधित ग्राम सभा/वार्ड की निवासी होने के साथ बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) परिवार से होना आवश्यक है।
  • एक उम्मीदवार एक ही आंगनवाड़ी केंद्र या पद के लिए आवेदन कर सकती है।
  • एक परिवार से अधिकतम दो महिलाओं की नियुक्ति आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका पद पर हो सकती है।
    रिक्तियों का विवरण

सिद्धार्थनगर जिले की विभिन्न परियोजनाओं में कुल 353 पद भरे जाएंगे। इनमें 165 अनारक्षित (UR), 100 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और 88 अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

कैसे करें आवेदन?

योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है।

Check Also

संसद मार्च का CJP ने किया ऐलान, ‘सोफे से निकलकर जंतर-मंतर आइए’ की अपील

प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं के विरोध में जंतर-मंतर पर चल रहा कॉकरोच ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *