Friday , July 10 2026

उत्तराखंड के शहीदों का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, अंतिम दर्शन में उमड़ा जनसैलाब

मणिपुर में शहीद हुए उत्तराखंड के दोनों जवानों को नम आंखों से अंतिम विदाई

मणिपुर में शहीद हुए उत्तराखंड के दोनों वीर जवानों का गुरुवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सुबह सेना के हेलिकॉप्टर से दोनों शहीदों के पार्थिव शरीर उनके पैतृक घर पहुंचाए गए, जहां अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पत्नी और बच्चे बेसुध हो गए, जबकि मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

वारंट ऑफिसर बलवंत सिंह खेतवाल का अंतिम संस्कार हल्द्वानी के रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर सैन्य सम्मान के साथ किया गया। सेना के जवानों ने उन्हें कंधा दिया और गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी।

श्रद्धांजलि देने के लिए प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सेना के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। पूरे सैन्य सम्मान के साथ दोनों वीर जवानों को अंतिम सलामी दी गई।

Check Also

उत्तराखंड में SIR का बड़ा प्रभाव, वोट बैंक के समीकरण बदलेंगे; डेमोग्राफिक बदलाव भी अहम फैक्टर

उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) राजनीतिक दलों के लिए ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *