Friday , September 18 2026

अखिलेश-शंकराचार्य की अहम मुलाकात, बोले- सनातन को अधर्मियों से मुक्त कराने पर हुई विस्तृत चर्चा

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अखिलेश यादव, बोले- सनातन को अधर्मियों से मुक्त कराने पर हुई चर्चा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि सनातन धर्म पर आए संकट और उसे अधर्मियों के चंगुल से मुक्त कराने को लेकर सार्थक चर्चा हुई।

अखिलेश यादव ने लिखा कि उन्हें शंकराचार्य के दर्शन और आशीर्वाद का सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच सनातन धर्म की रक्षा और मौजूदा चुनौतियों पर विस्तार से बातचीत हुई।

इससे पहले भी अखिलेश यादव अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर भाजपा पर लगातार हमलावर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर में चढ़ावा और दान की कथित चोरी से देश ही नहीं, दुनिया भर के सनातनी आहत हैं।

अखिलेश ने कहा कि विदेशों में रहने वाले श्रद्धालुओं ने भी राम मंदिर के लिए दान दिया था और इस घटना से सनातन समाज में नाराजगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे मामलों से देश और धर्म दोनों की छवि को नुकसान पहुंच रहा है।

Check Also

देहरादून में आज युवा संवाद, 140 युवाओं के साथ भविष्य के उत्तराखंड पर मंथन करेंगे सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को प्रदेशभर के 140 चयनित युवाओं के साथ संवाद करेंगे। ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *