Wednesday , July 8 2026

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: ट्रस्ट ने कहा- चोरी का दावा गलत, कीमती आभूषण सुरक्षित, अफवाहों पर न करें भरोसा

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट ने सोमवार को उन बहुमूल्य वस्तुओं को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया, जिनके चोरी होने का दावा किया जा रहा था। ट्रस्ट ने स्पष्ट किया कि सोने की श्रीरामचरितमानस, चांदी के कागभुशुंडि, 12 ज्योतिर्लिंग वाला चांदी का हार और चांदी की पादुकाएं समेत सभी कीमती चढ़ावे पूरी तरह सुरक्षित हैं।

ट्रस्ट के अनुसार, मंदिर के पास करीब 28 हजार बहुमूल्य वस्तुएं सुरक्षित रखी गई हैं और किसी भी सामान के गायब होने की बात पूरी तरह गलत है। ट्रस्ट ने लोगों से अपील की कि वे चोरी से जुड़ी अफवाहों पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।

Check Also

यूपी STF ने वांटेड अपराधी आसिफ अली को मार गिराया, डबल मर्डर समेत कई मामलों में था आरोपी

उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने मंगलवार तड़के अंबेडकरनगर में मुठभेड़ के दौरान एक लाख रुपये के ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *