Sunday , October 11 2026

इंडोनेशिया पहुंचे PM मोदी, राष्ट्रपति प्रबोवो ने गर्मजोशी से किया स्वागत; कई अहम समझौतों की उम्मीद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंडोनेशिया दौरे का मंगलवार को दूसरा दिन रहा। राजधानी जकार्ता में राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने गर्मजोशी से उनका स्वागत करते हुए गले लगाया। इसके बाद दोनों नेताओं ने राष्ट्रपति भवन में द्विपक्षीय बैठक की और कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।

बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिर प्रम्बानन जाएंगे। 9वीं शताब्दी में निर्मित यह मंदिर भगवान शिव, विष्णु और ब्रह्मा को समर्पित है तथा यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है। पीएम मोदी जकार्ता में भारतीय उद्योगपतियों के साथ राउंडटेबल बैठक करेंगे और भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद वह न्यूजीलैंड के लिए रवाना होंगे।

इस दौरे का सबसे अहम एजेंडा भारत और इंडोनेशिया के बीच करीब 2,500 करोड़ रुपये की ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल डील मानी जा रही है। यदि समझौते पर मुहर लगती है, तो फिलीपींस के बाद इंडोनेशिया ब्रह्मोस खरीदने वाला दूसरा विदेशी देश बन जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी का यह 102वां विदेश दौरा और इंडोनेशिया की तीसरी यात्रा है। भारत और इंडोनेशिया के संबंध करीब 2,000 वर्ष पुराने माने जाते हैं। दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाला देश होने के बावजूद इंडोनेशिया में हिंदू-बौद्ध संस्कृति की गहरी छाप आज भी दिखाई देती है। बाली और जावा में रामायण-महाभारत पर आधारित सांस्कृतिक परंपराएं प्रचलित हैं और प्रम्बानन मंदिर इसकी ऐतिहासिक विरासत का प्रमुख प्रतीक है।

Check Also

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में बवाल, अध्यक्ष को लेकर पार्षद ने उठाए सवाल; बहस के बीच लहराए जूते

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में रविवार को नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *