Saturday , November 28 2026

दिल्ली में सियासी हलचल तेज: राष्ट्रपति भवन पहुंचे पीएम मोदी, मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं गरमाईं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। पद्म पुरस्कार समारोह के तुरंत बाद हुई इस बैठक को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। मुलाकात के बाद केंद्र सरकार में संभावित कैबिनेट फेरबदल और मंत्रिपरिषद के विस्तार की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

दरअसल, हाल के दिनों में केंद्रीय मंत्रिपरिषद में कई बदलाव देखने को मिले हैं। केरल के वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका राज्यसभा कार्यकाल समाप्त होने के बाद भाजपा ने उन्हें दोबारा उच्च सदन के लिए नामित नहीं किया।

वहीं, रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का राज्यसभा कार्यकाल भी 21 जून को खत्म हो चुका है। भाजपा ने उन्हें भी पुनः राज्यसभा भेजने का फैसला नहीं किया है।

इसके अलावा, कुछ केंद्रीय मंत्रियों को उनके गृह राज्यों में महत्वपूर्ण संगठनात्मक और राजनीतिक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि केंद्र सरकार जल्द ही मंत्रिमंडल में बदलाव कर सकती है।

हालांकि, सरकार की ओर से कैबिनेट फेरबदल को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Check Also

यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इमरान मसूद ने 105 से अधिक सीटों की मांग की

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने पार्टी की ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *