Tuesday , October 13 2026

23 जून करेंट अफेयर्स: महिला खिलाड़ियों के लिए ICC की नई नीति, तुषार मेहता का कार्यकाल 2029 तक बढ़ा

23 जून के करेंट अफेयर्स में राष्ट्रीय, खेल और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कई अहम घटनाएं शामिल रहीं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने पद से इस्तीफा दे दिया, जबकि केंद्र सरकार ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता का कार्यकाल 30 जून 2029 तक बढ़ा दिया है।

खेल जगत में भारतीय महिला हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को 2-0 से हराकर FIH महिला नेशंस कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। वहीं ICC ने महिला क्रिकेटरों के लिए ‘रिटर्न टू प्ले पोस्ट-प्रेग्नेंसी’ गाइडलाइंस जारी की हैं, जिससे खिलाड़ियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा सके।

क्रिकेट में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने लिस्ट-ए क्रिकेट में 11 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर नया रिकॉर्ड बनाया। दूसरी ओर अमेरिका ने भारत के अपाचे हेलीकॉप्टर और M777 तोपों के रखरखाव के लिए 482.2 मिलियन डॉलर (करीब 4,100 करोड़ रुपए) के रक्षा सहायता पैकेज को मंजूरी दी।

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर मंगोलिया और दक्षिण कोरिया की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। यात्रा के दौरान व्यापार, निवेश, रक्षा सहयोग और हाई-टेक सेक्टर में साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा होगी।

Check Also

OSSTET उत्तर कुंजी का इंतजार खत्म, उम्मीदवार जानें डाउनलोड करने और आपत्ति दर्ज करने का तरीका

ओडिशा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSE Odisha) की ओर से ओडिशा माध्यमिक विद्यालय शिक्षक पात्रता परीक्षा ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *