NTA ने CUET UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल 15.6 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। परिणामों में एक छात्र ने अपने चुने गए पांच में से चार विषयों में 100 परसेंटाइल हासिल किया, जबकि 22 छात्रों ने तीन विषयों, 180 छात्रों ने दो विषयों और 3,214 छात्रों ने एक-एक विषय में 100 परसेंटाइल स्कोर किया।
CUET UG के स्कोर के आधार पर देश की 300 से अधिक यूनिवर्सिटीज में एडमिशन मिलेगा। इनमें दिल्ली यूनिवर्सिटी, जेएनयू, बीएचयू, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, एएमयू और इलाहाबाद यूनिवर्सिटी समेत कई केंद्रीय विश्वविद्यालय शामिल हैं।
CUET UG 2026 परीक्षा 11 से 31 मई के बीच आयोजित की गई थी। कुछ कारणों से 31 मई, 6 जून और 7 जून को अतिरिक्त परीक्षाएं भी हुईं। NTA ने 9 जून को प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी और 11 जून तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया था।
रिजल्ट जारी होने के बाद अब विभिन्न यूनिवर्सिटीज अपनी काउंसलिंग और एडमिशन प्रक्रिया शुरू करेंगी। छात्रों को संबंधित यूनिवर्सिटी के काउंसलिंग पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर CUET स्कोर कार्ड और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसके बाद वे अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स का चयन कर सकेंगे।
satyamorcha.com Hindi News, latest and breaking news in Hindi