Tuesday , October 13 2026

अवैध डेयरियों के खिलाफ संयुक्त अभियान, दिल्ली में MCD ने की सख्त कार्रवाई

नई दिल्ली। राजधानी में अवैध डेयरी संचालन पर रोक लगाने के लिए दिल्ली नगर निगम (MCD) ने केशवपुरम जोन में विशेष अभियान चलाया। पशु चिकित्सा सेवा विभाग की टीम ने शालीमार बाग के पास हैदरपुर नहर क्षेत्र और शकूरपुर के-ब्लॉक स्थित एनएसपी इलाके में छापेमारी कर अवैध पशुपालन और डेयरी गतिविधियों का खुलासा किया।

जांच के दौरान एक व्यक्ति को निगम की अनुमति के बिना डेयरी संचालित करते पाया गया। अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में अनधिकृत रूप से पशुओं का रखरखाव किया जा रहा था, जिससे स्वच्छता और जनस्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका थी।

कार्रवाई के दौरान अवैध डेयरी संचालन में इस्तेमाल की जा रही दो बाइक, दूध परिवहन में प्रयुक्त कई ड्रम और अन्य सामग्री जब्त की गई। संयुक्त टीम ने कुल 11 पशुओं को भी कब्जे में लिया, जिनमें 6 बछड़े और 5 गोवंश शामिल हैं।

एमसीडी अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई अवैध डेयरियों के खिलाफ चलाए जा रहे नियमित अभियान का हिस्सा है। निगम का कहना है कि शहरी क्षेत्रों में नियमों का उल्लंघन कर संचालित होने वाली डेयरियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पशु चिकित्सा सेवा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जनस्वास्थ्य, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अवैध डेयरी संचालन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Check Also

केजरीवाल समेत AAP के कई नेताओं पर केस दर्ज, दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी ने क्यों उठाया यह कदम?

दिल्ली के प्रसिद्ध गुरुद्वारा बंगला साहिब में शनिवार को हुए घटनाक्रम को लेकर विवाद बढ़ ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *