Thursday , August 6 2026

शिक्षा व्यवस्था पर घमासान: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग

NEET पेपर लीक और छात्रों की आत्महत्या के मामलों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी। दोपहर 1 बजे शुरू होने वाले इस प्रदर्शन में संगठन ने मंच पर उन छात्रों के पोस्टर लगाए हैं, जिन्होंने NEET विवाद के बाद आत्महत्या की थी। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मृतक छात्रों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए का मुआवजा देने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है।

दीपके का कहना है कि री-एग्जाम के फैसले के बावजूद छात्रों की आत्महत्या की घटनाएं नहीं रुकी हैं और सरकार को शिक्षा व्यवस्था की मूल समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि पिछले 38 दिनों में NEET से जुड़े 13 छात्र-छात्राएं आत्महत्या कर चुके हैं। CJP इससे पहले पुणे, लखनऊ, अमृतसर, हैदराबाद, बेंगलुरु, जयपुर और नागपुर में भी प्रदर्शन कर चुकी है। संगठन ने छात्रों और अभिभावकों के समर्थन में देशव्यापी अभियान चलाने की बात कही है।

Check Also

UP Politics: चुनावी रण से पहले अयोध्या में सपा की सक्रियता, अखिलेश बोले- ‘पवन पांडेय जीतकर आएंगे’

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी ने अयोध्या सीट पर अपने चुनावी ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *