Saturday , September 19 2026

कंगना रनौत पर आपत्तिजनक पोस्ट भारी पड़ी: सपा विधायक के खिलाफ FIR

कंगना रनौत पर टिप्पणी कर फंसे सपा विधायक: फेसबुक पोस्ट पर FIR दर्ज, बोले- सत्ता के अहंकार में कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत पर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सपा विधायक राकेश कुमार वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष की शिकायत पर साइबर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

विवाद 17 जून को किए गए एक फेसबुक पोस्ट से जुड़ा है, जिसमें लिखा गया था- “कंगना मैडम बचकर रहना, कहीं आपकी जगह न हथिया ले ये सायोनी घोष।” पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कंगना रनौत और सायोनी घोष की तस्वीरें भी लगाई गई थीं।

भाजयुमो ने इसे महिला सांसद के खिलाफ अभद्र टिप्पणी बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पोस्ट की सत्यता, इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल सबूतों की जांच की जा रही है।

वहीं, रानीगंज से सपा विधायक राकेश कुमार वर्मा ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह मुकदमा सत्ता के अहंकार में दर्ज कराया गया है। उनका दावा है कि पोस्ट में किसी का अपमान नहीं किया गया, बल्कि राजनीतिक संदर्भ में सलाह दी गई थी।

Check Also

यूपी में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक, टोल राजस्व को लगा बड़ा झटका

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर फिलहाल भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध जारी रहेगा। आईआईटी खड़गपुर की ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *