Friday , November 6 2026
Breaking News

उत्तर प्रदेश में आर्कोर ने निवेश करने की इच्छा जताई, अर्जेंटीना की चॉकलेट का स्वाद चखेगा यूपी

उत्तर प्रदेश सरकार इन दिनों फरवरी में होने वाले UP Global Investors Summit की तैयारियों में व्यस्त है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार का लक्ष्य इस समिट के माध्यम से राज्य में बड़े पैमाने पर विदेशी निवेश आकर्षित करना है.

उत्तर प्रदेश सरकार ने जानकारी दी कि बृजेश पाठक ने अर्जेंटीना चेंबर ऑफ कॉमर्स फॉर एशिया पैसेफिक के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की. इसमें खाद्य उत्पाद, कृषि और आईटी इंडस्ट्री से जुड़े बिजनेसमैन शामिल रहे. उपमुख्यमंत्री ने सभी को उत्तर प्रदेश ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में आने का न्यौता भी दिया.

बृजेश पाठक ने जानकारी दी कि राज्य में लैटिन अमेरिकी खाद्य उत्पाद कंपनी आर्कोर ने निवेश करने की इच्छा जताई है. इसका एक ब्लूप्रिंट तैयार हुआ है.  इसमें चॉकलेट, आइसक्रीम और कुकीज सबसे प्रमुख हैं. इसके अलावा कंपनी कई और कन्फेक्शनरी उत्पाद भी बनाती है.

Check Also

दिवाली पर शेयर बाजार में खास कारोबार: पिछले 10 साल में 8 बार आई तेजी, 8 नवंबर को इस समय होगी मुहूर्त ट्रेडिंग

दिवाली के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार में 8 नवंबर को विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र ...