Saturday , March 21 2026

लोक सभा चुनाव से पहले गौतम गंभीर ने लिया बड़ा फैसला, राजनीति से लिया संन्यास, बताई वजह

लोक सभा चुनाव से पहले गौतम गंभीर ने लिया बड़ा फैसला, राजनीति से लिया संन्यास, बताई वजह

भारत के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने लोकसभा चुनाव से पहले एक बड़ा फैसला लिया है,, उन्होंने अब राजनीति से दूर रहने का फैसला कर लिया है, गंभीर ने एक्स पर एक पोस्ट कर इसकी जानकारी दी, और राजनीति से दूर रहने का एलान किया. गंभीर ने क्रिकेट को राजनीति से दूर होने का कारण बताया.

गौतम गंभीर ने आज शनिवार सुबह 10 बजे अपने एक्स पर लिखा, “मैंने माननीय पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा जी से अनुरोध किया है कि मुझे मेरे राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करें ताकि मैं अपनी आगामी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं पर ध्यान केंद्रित कर सकूं. मुझे लोगों की सेवा करने का अवसर देने के लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और माननीय गृहमंत्री अमित शाह जी को हृदय से धन्यवाद देता हूं. जय हिन्द!”

दिल्ली से बीजेपी सांसद गौतम गंभीर अब दोबारा लोक सभा चुनाव नही लड़ेंगे,बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने से पहले ही गंभीर ने राजनीति से संन्यास लेने का फैसला कर लिया. गंभीर 2019 लोकसभा चुनाव में दिल्ली की पूर्वी सीट पर बंपर जीत मिली थी. बता दें कि गंभीर ने 2004 में इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना कदम रखा था साथ ही उन्होंने 2011 वनडे वर्ल्ड कप में विजेता टीम का हिस्सा थे. इसके अलावा वह 2007 टी20 वर्ल्ड चैंपियन टीम का भी हिस्सा थे.गंभीर ने भारत के लिए 58 टेस्ट और 147 वनडे मैच के साथ ही 37 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं,, गौतम गंभीर क्रिकेट में कमेंट्री करते भी नजर आते हैं,

और ये भी पढ़े:-https://www.satyamorcha.com/lucknow-news-pm-modi-inaugurates-ground-breaking-ceremony-4-0/

Check Also

आतिशी बनी दिल्ली की मुख्यमंत्री केजरीवाल को दिया धन्यवाद

सबसे पहले मैं अरविंद केजरीवाल का मुझ पर भरोसा करने और मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *