सरकार ने सल्फर लेपित यूरिया को यूरिया गोल्ड के नाम से लॉन्च करने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। रसायन व उर्वरक मंत्रालय के उर्वरक विभाग ने सभी उर्वरक विनिर्माण कंपनियों के एमडी/सीएमडी को अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी है। विभाग ने अधिसूचना में बताया है कि आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने 28 जून, 2023 को आयोजित अपनी बैठक में “यूरिया गोल्ड” के नाम से सल्फर लेपित यूरिया (Sulphur Coated Urea) लॉन्च करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में, सक्षम प्राधिकारी ने 40 किलोग्राम के बैग में सल्फर लेपित यूरिया को नीम लेपित यूरिया के 45 किलोग्राम बैग के समान एमआरपी पर शुरू करने की मंजूरी दे दी है। इसकी कीमत जीएसटी सहित 266.50 रुपये होगी।
Check Also
टाटा संस की चेयरमैनशिप पर घमासान के बीच नया विवाद, 5,000 करोड़ के ट्रस्ट ने कानूनी खर्च से बनाई दूरी
टाटा संस और टाटा ट्रस्ट्स के बीच एन. चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति को लेकर चल रहे ...
satyamorcha.com Hindi News, latest and breaking news in Hindi