Friday , November 6 2026
Breaking News

16,000 फीट की ऊंचाई पर निकल गई विमान की खिड़की, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री सुरक्षित

अमेरिका के पोर्टलैंड में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यहां अलास्का एयरलाइंस की एक फ्लाइट की खिड़की उड़ान के दौरान 16 हजार फीट की ऊंचाई पर अचानक से निकल गई। आनन-फानन में विमान की वापस पोर्टलैंड में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया गया है कि विमान में 174 यात्री और छह क्रू सदस्य सवार थे। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस घटना के बीच अलास्का एयरलाइंस ने बोइंग 737-9 शृंखला के सभी विमानों को परिचालन से हटाने की घोषणा कर दी है। विमान की खिड़की टूटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि यह वीडियो इसी विमान का है या नहीं।

स्थानीय मीडिया को मुताबिक, अलास्का एयरलाइंस की फ्लाइट 1282 छह मिनट तक 16,000 फीट की ऊंचाई पर रही। हालांकि, इसी दौरान एक यात्री की विंडो अचानक ही निकल गई। इसके चलते फ्लाइट का केबिन प्रेशर अचानक नीचे आ गया। इस घटना के तुरंत बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और इसे लैंड कराया।

Check Also

ईरान के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? ट्रंप और नेतन्याहू की बातचीत ने बढ़ाई चिंता

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार ...