Friday , August 7 2026

तमिलनाडु में रिहायशी बस्ती में घुस तेंदुआ ने किया लोगों पर हमला, घटना में पत्रकार समेत छह घायल

तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में तेंदुए के हमले में एक पत्रकार सहित छह लोग घायल हो गए। यह घटना जिले के कुन्नूर के पास ब्रुकलैंड में हुई, जहां पत्रकार तेंदुए के हमले के बाद बचाव अभियान को कवर कर रहे थे।

तेंदुए के हमले के कारण छह लोग घायल
दरअसल, ब्रुकलैंड में पालतू कुत्ते का पीछा करते हुए जंगल से निकला एक तेंदुआ एक घर में घुस गया। इसकी जानकारी निवासियों ने तुरंत कुन्नूर वन विभाग और अग्नि बचाव दल को दी। हालांकि, इससे पहले ही तेंदुए ने लोगों पर हमला कर दिया। वहीं जब तेंदुआ विभाग घर में मौजूद व्यक्ति को बचाने गया तो तेंदुए ने फिर हमला कर दिया। वन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि तेंदुए के हमले के कारण छह लोग घायल हो गए हैं। इनमें एक पत्रकार भी शामिल हैं जो तेंदुए के बचाव अभियान को कवर करने गए थे।

तेंदुए को पकड़ने के लिए ऑपरेशन जारी
अधिकारी ने कहा कि पत्रकार समेत सभी घायल लोगों को कुन्नूर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि तेंदुआ अभी भी घर के अंदर है, वन टीम अब तेंदुए को पकड़ने के लिए ऑपरेशन में है। हम तेंदुए को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।’ हाल ही में नीलगिरी जिले के कुन्नूर क्षेत्र की शहर सीमा के भीतर कई तेंदुओं को देखा गया है। लोग डरे हुए भी हैं क्योंकि भोजन और पानी की तलाश में तेंदुए रिहायशी क्षेत्रों में घूमते हैं।

Check Also

अतीक अहमद के पांच बेटों में चार का आपराधिक रिकॉर्ड, आबान पर भी दर्ज हो चुकी थी एफआईआर

माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत के ...