Saturday , March 28 2026

आपसी विवाद में चचेरे भाई ने दूसरे भाई को उतारा मौत के घाट, ये हैं पूरा मामला

त्तराखंड में बागेश्वर के नौकोड़ी गांव में भाईयों के बीच हुए आपसी विवाद में चचेरे भाई ने दूसरे भाई की हत्या कर दी। वहीं, मृतक के दूसरे भाई और उसकी पत्नी को घायल कर दिया।

गांव में आयोजित पूजा के दौरान यह विवाद हुआ।  पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। नौकोड़ी के बमनखेत में रविवार की रात सामूहिक पूजा का आयोजन हो रहा था। पूजा में 29 परिवार के लोग शामिल थे।

दो चचेरे भाईयों में किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा की चंचल सिंह और महेश सिंह ने शंकर सिंह और खुशाल सिंह पर चाकू से वार कर दिया।बीच-बचाव में आई खुशाल की पत्नी सरूली देवी भी घायल हो गई।

सूचना के बाद रात में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Check Also

लोकसभा चुनाव के बाद वरुण गांधी परिवार संग पीएम मोदी से मिले

लोकसभा चुनाव में पीलीभीत से टिकट कटने के बाद भाजपा नेता वरुण गांधी ने पहली ...