Tuesday , November 3 2026
Breaking News

गोंडा में डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के एसी कोच सहित 12 डिब्बे पटरी से उतरे, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने को कहा

गोंडा के पास डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पटरी से उतरी, ट्रेन नंबर 15904 डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कोच पटरी से उतरे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक 10 से 12 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। बताया जा रहा है कि दोएसी कोच बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। गोंडा में झिलाही और मोतीगंज रेलवे स्टेशन के बीच में 3 किमी दूरी पर हुई घटना, बचाव और राहत कार्य जारी। कुछ कोच पटरी के साइड में रुक गए है, अभी तक हताहतों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा में हुए ट्रेन हादसे का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने एवं घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश।

Check Also

दलेर मेहंदी विवाद पर मंत्री सुबोध उनियाल का बड़ा बयान, माफी मांगने से किया इनकार; बोले- इस्तीफा देने को तैयार

पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच हुआ विवाद ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *