लैक्मे फैशन वीक 2026 के दूसरे दिन अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश और नितांशी गोयल ने अपने शानदार अंदाज से रैंप पर जलवा बिखेरा। तेजस्वी प्रकाश जहां बॉस लेडी लुक में नजर आईं, वहीं फिल्म ‘लापता लेडीज’ से लोकप्रिय हुईं नितांशी गोयल ने अपने ग्लैमरस अंदाज से सबका ध्यान खींचा।
‘काशी’ कलेक्शन में नितांशी का शानदार अंदाज
फैशन वीक के दूसरे दिन अभिनेत्री नितांशी गोयल ने मशहूर फैशन डिजाइनर सुनीत वर्मा के लिए शोस्टॉपर के रूप में रैंप वॉक किया। डिजाइनर ने अपने लेबल ‘एसवी’ के तहत ‘काशी’ नाम से नया कलेक्शन पेश किया। यह कलेक्शन वाराणसी की संस्कृति, रंगों और पारंपरिक बनावट से प्रेरित है।
नितांशी इस दौरान वाइन कलर के फिशटेल लहंगे में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने स्ट्रैपलेस टॉप पहना था, जिसमें एक खूबसूरत ड्रेप भी शामिल था। लहंगे पर प्लम और सिल्वर रंग के पैलेट्स ने उनके लुक को खास बनाया। उनके इस स्टाइलिश अंदाज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।
तेजस्वी प्रकाश का दिखा बॉस लेडी लुक
‘बिग बॉस 15’ की विजेता और अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश भी फैशन वीक में अपने अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहीं। उन्होंने ‘एनआईएफ ग्लोबल’ के शो ‘द रनवे’ के लिए रैंप वॉक किया। तेजस्वी का बॉस लेडी लुक आकर्षण का केंद्र रहा और उन्होंने अपने आत्मविश्वास से रैंप पर अलग छाप छोड़ी।
18 अक्तूबर तक चलेगा फैशन वीक
लैक्मे फैशन वीक देश के प्रमुख फैशन और लाइफस्टाइल आयोजनों में शामिल है। इसका आयोजन फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (FDCI) के सहयोग से किया जाता है। नई दिल्ली में आयोजित यह फैशन वीक 18 अक्तूबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान कई डिजाइनर अपने नए कलेक्शन पेश कर रहे हैं।
satyamorcha.com Hindi News, latest and breaking news in Hindi