Friday , November 20 2026

दिल्ली: वजीराबाद फ्लाईओवर से मौरिस नगर तक बदलेगा यातायात, दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक लागू रहेगी व्यवस्था

राजधानी दिल्ली में बुधवार को विशेष यातायात व्यवस्था के चलते उत्तरी दिल्ली की कई प्रमुख सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। दिल्ली यातायात पुलिस के अनुसार, 18 नवंबर को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जाएगी। इस दौरान आउटर रिंग रोड समेत कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन किया जा सकता है। ऐसे में वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

यातायात पुलिस के मुताबिक, आउटर रिंग रोड पर वजीराबाद फ्लाईओवर से सलीमगढ़ वाई-पॉइंट तक यातायात प्रभावित रहने की आशंका है। इसके अलावा शमनाथ मार्ग, मॉल रोड, सुधीर बोस मार्ग, छात्रा मार्ग, यूनिवर्सिटी रोड, जीटीबी मार्ग, बुलेवार्ड रोड, रानी झांसी रोड, डॉ. कर्णवाल मार्ग और महात्मा गांधी मार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है।

जरूरत के अनुसार बदले जाएंगे वाहनों के रास्ते

दिल्ली यातायात पुलिस जरूरत के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर वाहनों का रास्ता बदल सकती है। पुलिस ने वाहन चालकों को सलाह दी है कि वे प्रभावित सड़कों से बचें और अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाकर निकलें। इससे यातायात जाम और अनावश्यक देरी से बचा जा सकेगा।

पुलिस ने लोगों से सड़कों के किनारे वाहन खड़े नहीं करने की भी अपील की है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। हालांकि, आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को इन प्रतिबंधों से छूट दी गई है।

इन स्थानों पर रहेगा यातायात डायवर्जन

विशेष यातायात व्यवस्था के दौरान उत्तरी दिल्ली में इन स्थानों पर वाहनों का रास्ता बदला जा सकता है:

– वजीराबाद फ्लाईओवर
– चंदगी राम अखाड़ा
– युधिष्ठिर सेतु वाई-पॉइंट
– युधिष्ठिर सेतु के नीचे
– शमनाथ मार्ग रेड लाइट
– वजीराबाद फ्लाईओवर के नीचे
– सेंट स्टीफंस कॉलेज रेड लाइट
– थाना रूप नगर के सामने
– मौरिस नगर रेड लाइट
दिल्ली यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान इन मार्गों पर जाने से बचें और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें। विशेष रूप से उत्तरी दिल्ली की ओर जाने वाले लोगों को घर से निकलने से पहले अपने रास्ते की जानकारी लेनी चाहिए, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

Check Also

दिल्ली की हवा हुई और जहरीली, AQI 48 अंक बढ़कर 280 दर्ज; अगले दिनों में राहत के आसार नहीं

दिल्ली में पिछले कई दिनों से चल रही तेज हवाओं के कारण प्रदूषण से कुछ ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *