Friday , September 11 2026

किम जोंग की बेटी बनेगी उत्तराधिकारी? खुफिया एजेंसी ने बताया क्यों मजबूत हुई किम जू ए की दावेदारी

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के उत्तराधिकारी को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय खुफिया सेवा (NIS) के मुताबिक, मौजूदा परिस्थितियों में किम जोंग उन की करीब 13 साल की बेटी किम जू ऐ सबसे मजबूत संभावित उत्तराधिकारी नजर आ रही हैं।

NIS अभी इस बात की जांच कर रही है कि किम जोंग उन का कोई बड़ा बेटा भी है या नहीं। एजेंसी के अनुसार, अगर कोई बड़ा बेटा मौजूद भी है, तो फिलहाल वह उत्तराधिकारी बनने की स्थिति में नहीं है। किम जोंग उन की एक और छोटी संतान होने की जानकारी है, लेकिन उसके लिंग की पुष्टि नहीं हुई है।

क्यों मजबूत हुई किम जू ऐ की दावेदारी?

किम जू ऐ वर्ष 2022 के अंत से अपने पिता के साथ उत्तर कोरिया के महत्वपूर्ण सरकारी और सैन्य कार्यक्रमों में लगातार नजर आ रही हैं। उन्हें मिसाइल परीक्षणों और सैन्य परेड जैसे बड़े आयोजनों में किम जोंग उन के साथ प्रमुखता से देखा गया है। उत्तर कोरियाई सरकारी मीडिया भी उन्हें विशेष सम्मान के साथ पेश करता रहा है।

हालांकि, उत्तर कोरिया के इतिहास में अब तक सत्ता किम परिवार के पुरुष सदस्यों के हाथ में रही है। इसलिए अगर किम जू ऐ भविष्य में सत्ता संभालती हैं, तो यह देश के लिए एक बड़ा बदलाव होगा। विशेषज्ञों के बीच यह सवाल भी है कि उत्तर कोरिया का सैन्य और प्रशासनिक नेतृत्व महिला शासक को किस हद तक स्वीकार करेगा।

किम जोंग उन की उम्र अभी 42 वर्ष है, इसलिए कुछ विश्लेषक इतनी जल्दी उत्तराधिकारी तय किए जाने को लेकर भी सवाल उठाते हैं। फिर भी मौजूदा संकेतों के आधार पर किम जू ऐ का राजनीतिक कद बाकी संभावित दावेदारों से काफी आगे दिखाई देता है।

Check Also

यूपी के आठ स्टार्टअप की बड़ी कामयाबी: छोटे कारोबार से शुरू हुआ सफर, बनीं अरबों डॉलर की कंपनियां

उत्तर प्रदेश की पहचान अब पारंपरिक उद्योगों के साथ-साथ तेजी से बढ़ते स्टार्टअप इकोसिस्टम से ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *