Wednesday , September 2 2026

अखिलेश यादव का दावा- विपक्ष के नेताओं को निशाना बना रही सरकार, AI वीडियो बनाकर कर रही वायरल

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष के नेताओं को बदनाम करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से वीडियो बनाकर सर्कुलेट कर रही है। अखिलेश ने कहा कि सरकार ऐसा न करे, क्योंकि AI के मामले में हम उनसे पीछे नहीं हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर बनाया गया एक AI वीडियो भी दिखाया। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्ष को बदनाम करने के लिए बच्चों के खेल न खेले। AI के मामले में हम उनसे काफी आगे हैं।

भ्रष्टाचार को लेकर भी सरकार पर निशाना

अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार और सरकारी कामकाज को लेकर भी योगी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर लूट हो रही है और मौजूदा सरकार को उन्होंने अब तक की सबसे ज्यादा भ्रष्ट सरकार बताया।

सपा अध्यक्ष ने खास तौर पर लोक निर्माण विभाग (PWD) में कथित भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि विभाग में लूट मची हुई है। अखिलेश ने सरकार पर स्कूल बंद करने का भी आरोप लगाया और कहा कि सपा बंद किए गए स्कूलों में जाकर कार्यक्रम करेगी और लोगों को सरकार के कामकाज के बारे में बताएगी।

एक्सप्रेसवे की स्थिति पर उठाए सवाल

अखिलेश यादव ने कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की स्थिति को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिस एक्सप्रेसवे का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया था, उसमें भी गड्ढे हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर सड़क के डिजाइन में गड़बड़ी की बात कही जा रही है तो इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।

उन्होंने प्रयागराज में कुंभ से लेकर अब तक हुए खर्च का भी जिक्र किया और दावा किया कि एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होने के बावजूद अपेक्षित विकास नहीं हुआ है। अखिलेश ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है।

जयंत चौधरी को लेकर भी दिया बयान

सपा अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भाजपा अगर जयंत चौधरी को 61 सीटें देती है तो उनका सम्मान बढ़ेगा, जबकि इससे कम सीटें मिलने पर इसे उनका अपमान माना जाएगा।

Check Also

मोदी से जिनपिंग-पुतिन की मुलाकात, पाकिस्तान हुआ मायूस; शहबाज शरीफ किसके पीछे भागते दिखे?

किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *