Thursday , November 5 2026

वंदे भारत ट्रेन , अब देश में हर रूट पर मिलेगी

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार को छह नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। ये ट्रेन सेट दैनिक आधार पर 120 ट्रिप्स करते हुए 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 280 से अधिक जिलों को कवर करेंगी। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी आज झारखंड जाएंगे और लगभग 10 बजे टाटा नगर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर छह वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

इन रूट्स पर चलेंगी नई वंदे भारत ट्रेनें

ये छह नई ट्रेनें टाटा नगर-पटना (Tatanagar-Patna), ब्रह्मपुर-टाटा नगर (Brahmapur-Tatanagar), राउरकेला-हावड़ा (Rourkela-Howrah), देवघर-वाराणसी (Deoghar-Varanasi), भागलपुर-हावड़ा (Bhagalpur-Howrah) और गया-हावड़ा (Gaya-Howrah) के बीच चलेंगी।

तीर्थयात्रियों के लिए होगी आसानी

ये नई वंदे भारत ट्रेनों के जरिए देवघर में बैद्यनाथ धाम, वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर, कोलकाता में कालीघाट और बेलूर मठ जैसे धार्मिक स्थलों तक तीर्थयात्रियों को जल्दी पहुंचने में मदद मिलेगी। इसके अलावा इन ट्रेनों से धनबाद में कोयला खदान उद्योग, कोलकाता में जूट उद्योग और दुर्गापुर में लौह और इस्पात उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा।

Check Also

यूपी में सनसनीखेज वारदात: पत्नी के साथ कमरे में मिला अतुल, पति ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के कानपुर में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक की बेरहमी से हत्या ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *