हॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘अवतारः द वे ऑफ वॉटर’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। 16 दिसंबर को हॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार 2 रिलीज हो गई है।
इस फिल्म को लेकर इंडियन फैंस में भी अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। इस फिल्म का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे,फिल्म के रिलीज होते ही इसके ऑनलाइन लीक होने की भी तेजी से फैल गई थी लेकिन इन सबके बीच भी दर्शक सिनेमाघरों में जाकर फिल्म ‘अवतार 2’ पर अपना प्यार बरसाना नहीं भूले हैं। फिल्म की पहले ही दिन की कमाई से एक बात तो साफ हो गई है।
फिल्म ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ ने दुनियाभर में पहले दिन 124 मिलियन डॉलर का कुल कारोबार किया है। फिल्म विशेषज्ञों की मानें तो ओपनिंग वीकेंड में ये फिल्म 400 मिलियन डॉलर का आंकड़ा आसानी से पार कर सकती है। भारत में भी फिल्म का कलेक्शन जबदस्त देखने को मिला है।
बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ 40 करोड़ की बंपर कमाई की है। फिल्म ने पहले दिन साफ कर दिया है आने वालों दिनों में अवतार 2 बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नई रिकॉर्ड बनाने वाली है।
satyamorcha.com Hindi News, latest and breaking news in Hindi