अडानी की काली करतूतों का आए दिन खुलासा हो रहा है। कभी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट तो कभी ओ.सी.सी.आर.पी. (Organized Crime and Corruption Reporting Project) की रिपोर्ट। यह बात आइने की तरह साफ हो गई कि अड़ानी का साम्राज्य केन्द्र सरकार के संरक्षण और सरकारी एजेन्सियों की मिलीभगत के दम पर खड़ा हुआ। इतना ही नहीं तमाम जांच एजेन्सियों का दुरूपयोग कर अड़ानी को कई फायदे पहुंचाये गये। कौड़ियों के भाव बन्दरगाह और एयरपोर्ट दिये गये। अभी हाल ही में आई हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने न सिर्फ एक बार फिर अडानी की काली करतूतों का पर्दा फॉश किया बल्कि सेबी की चेयरमैन और अड़ानी के मध्य एक भ्रष्ट नेक्सस की पोल भी खोली। दुर्भाग्य यह है कि जिन जांच एजेंसियों पर अडानी के खिलाफ जांच करने का दारोमदार था वह खुद उस भ्रष्टाचार का हिस्सा थीं। नतीजा अडानी का क्रोनी कैपिटलिज्म जारी रहा और सरकार उस पर पर्दा डालती रही।
कांग्रेस पार्टी भारत के आम जन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास करते हुए अपने नेता राहुल गांधी जी के नेतृत्व में लगातार इस अनैतिक गठजोड़ के खिलाफ आवाज उठाती रही। एक बार फिर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी ने जेपीसी के गठन की मांग की है। मगर दुर्भाग्य यह है कि मोदी जी के कृपा पात्र अडानी को फिर बचाने का प्रयास किया जा रहा है। मगर हम खामोश नहीं रहेंगे, हम लड़ेंगे सड़क से सदन तक। इसी अनुक्रम में आज पूरे भारत में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ईडी कार्यालयों पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तथा प्रयागराज में ईडी दफ्तरों पर विरोध प्रदर्शन किया गया।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष श्रीवास्तव हिंदवी ने बताया कि आज राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय जी के नेतृत्व में इस आलोकतांत्रिक, भ्रष्ट और अनैतिक गठजोड़ एवं महा घोटाले के खिलाफ मजबूत आवाज बुलंद की गई।
प्रदेश कांग्रेेस मुख्यालय से राय के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में ईडी कार्यालय के घेराव करने के लिए निकले कांग्रेसजनों को पुलिस द्वारा बैरिकेड लगाकर रोंकने का प्रयास किया गया परन्तु आक्रोशित कांग्रेसजनों ने राहुल गांधी जिन्दाबाद का नारा लगाते हुए बैरिकेड को तोड़कर ईडी कार्यालय की ओर कूच किया।
राय के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने वीआईपी गेस्ट हाउस चौराहा पार करते हुए व्रिक्रमादित्य चौराहे की तरफ बढे़ तभी पुलिस प्रशासन ने उन्हें बलपूर्वक रोंकने का प्रयास किया जिस दौरान पुलिस तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोक झोंक भी हुई, आक्रोशित कांग्रेसजन राय के साथ महा महिम राज्यपाल आवास के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गये और अड़ानी के खिलाफ जेपीसी गठित करने की मांग करते हुए नारेबाजी करने की।
प्रदर्शन के दौरान कुछ कांग्रेसजनों ने मुख्यमंत्री आवास की तरफ कूच किया जिनमें प्रमुख रूप से नितान्त सिंह नितिन, सोमेश सिंह चौहान, आलोक सिंह रैकवार, वार रूम के सदस्य संजय दीक्षित, आर्यन मिश्रा, चौधरी राकेश सिंह, विनोद यादव, स्वतंत्र, मो0 शोएब, अमित तिवारी, प्रिंस, मसूद, माजिद, शरद शुक्ला, अजीत कुमार भार्गव आदि कांग्रेसजन शामिल रहे जिन्हें पुलिस प्रशासन द्वारा गिरफ्तार कर अस्थाई जेल इको गार्डन ले जाया गया इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस द्वारा बदसलूकी भी गई। यह पता चलते ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय भी इको गार्डन पहंचे।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि सरकार जब तक जेपीसी का गठन नहीं करती तब तक है हम आंदोलन जारी रखेंगे।हम कांग्रेस पार्टी तथा जननायक राहुल गांधी जी के सिपाही हैं और हम न सहते हैं न डरते हैं, हम पूरी ताकत के साथ भाजपा की इस तानाशाह सरकार के साथ पूरी मजबूती के साथ लड़े हैं और न्याय मिलने तक लड़ते रहेंगे।
प्रदर्शन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सहप्रभारी उ0प्र0 धीरज गुर्जर, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, पूर्व मंत्री डॉ0 मसूद, पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह, सतीश अजमानी, श्याम किशोर शुक्ला, इन्दल रावत, प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारी प्रशासन दिनेश सिंह, विश्वविजय सिंह, विदित चौधरी, केशव चन्द्र यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे ।
satyamorcha.com Hindi News, latest and breaking news in Hindi