मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब सरगम कौशल ने अपने नाम कर लिया है।पूरे 21 साल बाद भारत ने इस पीजेंट में अपनी जीद दर्ज कराई है। साल 2001 में डॉ अदिति गोवित्रकर के बाद इस साल सगरम के सिर ये ताज सजाया गया है।
मिसेस वर्ल्ड सरगम कौशल 32 साल की है और जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं। मिसेज वर्ल्ड से पहले उन्होंने इसी साल मिसेज इंडिया 2022 का खिताब जीता थासरगम की ऐजुकेशन की बात करें तो वह काफी पढ़ी लिखी हैं। उन्होंने इंगलिश लिटरेचर में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। टीचर विशाखापट्टनम के एक स्कूल में भी काम कर चुकी हैं।
2018 में शादी के बाद से ही उनके दिल में ब्यूटी पेजेंट बनने की इच्छा जगी और उन्होंने टीचर के प्रोफेशन को छोड़ मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा सरगम ने साल 2017 में 3 दिसंबर को आदित्य मनोहर शर्मा संग शादी की थी। सरगम के पति भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर हैं।
satyamorcha.com Hindi News, latest and breaking news in Hindi