प्रियंका चोपड़ा और उनकी बेटी मालती काफी सुर्खियां बटोर रही है, आजकल प्रियंका अपनी नन्ही परी की खूब तस्वीरें शेयर कर रही है, 25 दिसंबर को क्रिसमस आने वाला है
न्यू जर्सी में क्रिसमस लाइट्स देखने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनास और बेटी मालती के साथ बाहर निकलते हुए तस्वीरें साझा की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘परफेक्ट विंटर डेज’। उन्होंने निक पर इस बात के लिए भी सरकासम किया कि उन्होंने दोनों के साथ मिरर सेल्फी क्लिक करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।
प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “सर्दियों के लिए बेहतरीन दिन। तस्वीर के बाद मालती के साथ प्रियंका की झलक दिखाई देती है क्योंकि वे मालती को क्रिसमस की सजावट दिखाने के लिए एक बेबी कैरियर में ले जाती है।
एक फैंन ने उनकी पोस्ट पर कमेंट किया, “प्यारी पहली क्रिसमस मेमोरी !!” मालती इस साल अपना पहला क्रिसमस कैसे मनाएंगी, ये बात जानने के लिए सारे फैंस काफी उत्सुक हैं। एक अन्य ने लिखा, “Awww सबसे प्यारा परिवार।”
प्रियंका अब लव अगेन और एंडिंग थिंग्स जैसी हॉलीवुड फिल्मों में नजर आएंगी। अभिनेता ने फरहान अख्तर की जी ले ज़रा भी साइन की है जिसमें वह आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ कां करेंगी।
satyamorcha.com Hindi News, latest and breaking news in Hindi