लखनऊ। (Lucknow News) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक सिलेंडर में अचानक ब्लास्ट हो गया। बताया जा रहा है कि सिलेंडर में ब्लास्ट होने से मकान गिर गया है। सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग लग गई जिसमें लोग झुलस गए। वहीं मकान गिरने से मलबे के कई लोग दब गए। आसपास अफरा तफरी का माहौल देख लोगों ने चीखना चिल्लाना शुरू किया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही थी। घायलों का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक कई लोगों के जलने और घायल होने की सूचना है। यह घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के केकेसी कॉलेज के पीछे बनी महावीर पुरी कॉलोनी में हुई है फिलहाल पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही थी। घायल और झूलसे लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। (Lucknow News)
जानकारी के अनुसार, हुसैनगंज में सोमवार की शाम बड़ा हादसा हो गया है। यहां महावीर पुरी कॉलोनी में शाम को सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। जिससे एक मकान गिर गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। 5 घायलों को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें एक महिला और 12 साल का बच्चा भी शामिल है। मौके से छोटे सिलेंडर और स्टॉप बरामद हुए हैं। डीसीपी सेंट्रल रवीना त्यागी ने बताया कि घायलों में पांच सदस्य हैं डॉक्टर के अनुसार 20 से 25% सभी जले हैं।
CFO बोले शाम 7 बजे मिली थी ब्लास्ट की सूचना
सीएफओ लखनऊ मंगेश कुमार ने बताया कि 26 फरवरी को फायर स्टेशन हजरतगंज कंट्रोल रूम को समय 19:10 पर सूचना मिली कि महावीर पुरी केकेसी के पास चारबाग रोड हुसैनगंज लखनऊ में एक मकान गिर गया है। जिसमें कुछ लोग फंसे हुए हैं। रेस्क्यू टीम दो वाहनों सहित घटनास्थल पर पहुंची।
घटनास्थल पर देखा कि मकान मालिक जगत राम सन ऑफ शिशुपाल दुबे उम्र लगभग 76 वर्ष का मकान ध्वस्त हो गया था।जिसमें हिमांशु, गौरव ,आदर्श, राजमणि तथा एक लड़का छोटू उम्र 5 वर्ष घायल थे। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल भेजा गया। मौके पर डीसीपी सेंट्रल रवीना त्यागी, एसीपी हजरतगंज अरविंद कुमार पहुंचे है।
मलवा हटाकर तलाश गए फंसे लोग
एसीपी हजरतगंज अरविंद कुमार ने बताया कि मलवे को उलट पलट कर तथा नाले की तरफ से भी नीचे से जाकर खोजबीन की गई, तो अन्य कोई व्यक्ति नहीं मिला। बाद में जानकारी की गई तो पता चला कि इस मकान में कुल 9 व्यक्ति रहते हैं। जिनमें से चार लोग घटना के समय बाहर कहीं गए थे।
दो बच्चों समेत पांच जख्मी
मुख्यशमन अधिकारी (सीएफओ) मंगेश कुमार के मुताबिक, शाम 7:30 बजे कंट्रोल रूम पर गैस सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान ढ़हने की सूचना मिली थी। जिसके बाद हजरतगंज फायर स्टेशन से घटनास्थल के लिए दो गाड़ियों से दमकम कर्मी पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए।
करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान में मलबे में दबे 11 लोगों से सुरक्षित बाहर निकला गया। जिसमें दो बच्चों समेत 5 लोगों को गंभीर हालत में देख सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जाता है। प्रथम दृष्टिया में घरेलू सिलेंडर फटने से हादसा होना बताया जाता है।
satyamorcha.com Hindi News, latest and breaking news in Hindi