Thursday , November 5 2026

केआरके ने शाहरुख खान के नए गाने पर कसा तंज़ कहा-“शाहरुख भारतीय दर्शकों से पंगा ले रहे हैं”

शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ के गाने ‘बेशरम रंग’ पर हो रहे विवाद बीच मेकर्स ने फिल्म का एक और गाना ‘झूमे जो पठान’ रिलीज कर दिया है।

 हमेशा की तरह कमाल आर खान यानी केआरके ने एक बार फिर से शाहरुख खान पर इस गाने को लेकर तंज कसा है और कहा कि शाहरुख भारतीय दर्शकों से पंगा ले रहे हैं।

कमाल आर खान ने ट्वीट करते हुए लिखा- “मैंने अभी-अभी ‘झूमे जो पठान’ गाना देखा और अब मैं कह सकता हूं कि इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कोई नहीं बचा सकता।

शाहरुख भारतीय दर्शकों के साथ फुल पंगे ले रहे हैं। वह यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि पठान श्रेष्ठ हैं और बाकी सभी उनके सामने हलवा हैं। शाहरुख जी ये इंडिया है, पाकिस्तान नहीं।

कमाल आर खान ने एक और ट्वीट किया और इस गाने से शाहरुख की एक तस्वीर साझा की है, जिस पर टिक टॉक स्टार लिखा है। इसके साथ ही केआरके ने लिखा- “आप सब मुझे बताओ कि टिक टॉक स्टार, कुणाल खेमू और एसआरके में क्या फर्क है? क्या ये एसआरके को शोभा देता है?”

Check Also

ऐश्वर्या राय के जन्मदिन पर चर्चा में आई पुरानी तस्वीर, दोनों हाथों में चूड़ियां पहने दिखीं अभिनेत्री; डोरिस ने किया याद

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपना 53वां जन्मदिन मना रही हैं। अपनी खूबसूरती, शानदार ...