Saturday , March 21 2026
Shivpal Yadav
Shivpal Yadav

बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे जयंत चौधरी- Shivpal Yadav

लखनऊ। (Shivpal Yadav) उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए का हिस्सा बनने की अटकलें तेज हैं। सूत्रों का दावा है कि रालोद प्रमुख जयंत चौधरी की भाजपा से बातचीत अंतिम दौर में है। इस बीच सपा महासचिव शिवपाल यादव ने नया दावा किया है कि उन्होंने कहा कि वो कही नहीं जा रहे हैं। जयंत चौधरी को मैं अच्छे से जानता हूं। वह सेकुलर लोग हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी और मीडिया के द्वारा यह सब परोसा जा रहा है। वह मजबूती के साथ इंडिया गठबंधन के साथ खड़े हैं और भारतीय जनता पार्टी को हराएंगे। (Shivpal Yadav)

ये भी पढ़ें – यूपी में दो आईपीएस अधिकारियों का तबादला

वहीं समाजवादी पार्टी के मुख्य सचेतक मनोज पांडे का भी बयान सामने आया है। उन्होंने मुझे इस बात पर बिल्कुल विश्वास नहीं है कि जयंत चौधरी एनडीए के साथ जा रहे हैं। चौधरी चरण सिंह के पोते और चौधरी अजीत सिंह के बेटे कैसे बीजेपी के साथ जा सकते हैं। उनके दादा और पिता ने वसूलों के लड़ाई लड़ी है। किसानों की लड़ाई लड़ी है। जयंत चौधरी ने बयान दिया था कि हम जिंदा रहे या ना रहे हम बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि जो गठबंधन हमारे साथ है सब एक साथ चुनाव लड़ रहे हैं। सभी लोग संवाद करके एक साथ चुनाव लड़ रहे हैं। ये सब खबर बीजेपी फैला रही है। (Shivpal Yadav)

आपको बता दें कि अचानक मंगलवार को रालोद और भाजपा के बीच नजदीकियां बढ़ने की खबरें आने लगीं तो रालोद प्रवक्ताओं ने चुप्पी साध ली। रालोद सूत्रों का कहना है कि भाजपा के साथ बातचीत में चार सीटों पर सहमति बन रही है। इसमें मथुरा, कैराना, बागपत व अमरोहा की सीट शामिल हो सकती है। पूर्ण सहमति बन जाने पर रालोद एनडीए का घटक दल बन जाएगा। इसके बाद उसे योगी सरकार में भी प्रतिनिधित्व दिए जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। रालोद के किसी एक विधायक को भी प्रदेश सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है। (Shivpal Yadav)

ये भी पढ़ें – हरदा पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट

Check Also

यूपी में गोवंश काटने का आरोपी एनकाउंटर में ढेर,एक लाख का इनामी था; 2 सिपाही भी घायल

पुलिस एनकाउंटर में कथित गोवंश को काटने वाले शहजाद को मार गिराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *