बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान इन दिनों खूब चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल अगले साल शाहरुख की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पठान’ रिलीज होने वाली जिसको लेकर एक्टर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।
शाहरुख की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल जिसे देख लोग एक्टर के सेन्स ऑफ़ ह्यूमर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। अमिताभ बच्चन और शहरुख खान एक साथ छोटे परदे का फेमस रियलिटी शो ‘कॉफ़ी विद करण’ में नजर आ रहे हैं।
ये वीडियो उस दौरान का है जब करण जोहर के शो ‘कॉफ़ी विद करण’ में शाहरुख और अमिताभ एक साथ पहुंचे थे. करण ने अमिताभ बच्चन से पूछा था, “वो एक चीज क्या है जो आपके पास है लेकिन शाहरुख के पास नहीं है?”
जिस पर अमिताभ ने जवाब देते हुए कहा था- मेरी हाइट। इसके बाद करण शाहरुख से पूछते हैं कि उनके पास एक ऐसी क्या चीज है जो अमिताभ के पास नहीं है। जिसका जवाब बिना किसी देरी के देते हुए शाहरुख ने कहा- लंबी पत्नी। शाहरुख करण के शो में अपनी फिल्म ‘मैं हूं ना’ को प्रमोट करने पहुंचे थे। वहीं अमिताभ ने अपनी फिल्म ‘ब्लैक’ के प्रमोशन के लिए करण जोहर के शो में शिरकत की थी।
satyamorcha.com Hindi News, latest and breaking news in Hindi