फीफा वर्ल्ड कप 2022 पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई थीं।फीफा वर्ल्ड कप 2022 की जीत अर्जेंटीना की झोली में गिरी है। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी बड़ी उपलब्धि हासिल की है। एक्ट्रेस ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 की ट्रॉफी लॉन्च की, जो आज से पहले कभी किसी भी इंडियन एक्ट्रेस ने नहीं की।
दीपिका पादुकोण के जरिए ‘फीफा वर्ल्ड कप 2022’ की ट्रॉफी लॉन्च किए जाने पर जहां तमाम फैंस उनकी वाहवाही कर रहे हैं। एक्ट्रेस के लुक को देख कुछ ऑनलाइन यूजर्स उन्हें आड़े हाथों लेने में जुट गए हैं।
दीपिका पादुकोण के जरिए ट्रॉफी से पर्दा हटाए जाने की तस्वीर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है। एक्ट्रेस के इस लुक को देख सोशल मीडिया यूजर्स खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए हैं। एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है,’ऐसे और भी बहुत से आउटफिट थे जिन्हें दीपिका पादुकोण पहन सकती थीं।
दीपिका पादुकोण के लुक पर रिएक्शन देते हुए दूसरे यूजर ने लिखा है,’पहली बार…यह पहनावा सबसे बेकार है! एल वी आपसे ये बिग डिसपॉइंटमेंट है।’
satyamorcha.com Hindi News, latest and breaking news in Hindi