Wednesday , November 4 2026

10वीं में 3 बार फेल दिल्ली पुलिस की फर्जी महिला सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार

महिला फर्जी सब इंस्पेक्टर बनकर पिछले तीन साल से लग्जरी लाइफ जी रही थी। साथ ही सब इंस्पेक्टर का रौब दिखाते हुए कई बेरोजगारों से करोड़ों रुपये की ठगी की, ठगी के इन पैसों से आलीशान शादी की। युवती के पास से दिल्ली पुलिस का फर्जी आईडी कार्ड और मोबाइल में वर्दी पहने फोटोग्राफ और वीडियो मिले हैं। फर्जी SI की पहचान अंजू शर्मा पुत्री रामचन्द निवासी देवगढ़ के रूप में हुई। ये पिछले तीन साल से दिल्ली में रहकर अपने रिश्तेदारों, परिजनों, पड़ोसियों को थानेदार बताकर लोगों को नौकरी लगाने का झांसा देकर करोड़ों रुपए ऐंठने की बात बताई। वह शिकार को पुलिस की वर्दी और बड़े अधिकारियों से अच्छे संपर्क की बात करके फंसाती थी। उन्हें दिल्ली पुलिस में सिपाही, ड्राईवर, रसोईया आदि पदों पर भर्ती के नाम पर पैसे लेती। वह अपने शिकार से उसकी हैसियत के अनुसार 10 से 30 लाख रुपए तक वसूल करती थी।

Check Also

अमेरिकी चुनाव में भारतीय मूल के सुहास सुब्रमण्यम की जीत: वर्जीनिया से दोबारा बने सांसद, जानें कितने वोट मिले

अमेरिका में 2026 के मध्यावधि चुनाव के नतीजे सामने आने लगे हैं। चुनाव में भारतीय ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *