Sunday , March 22 2026

विवादित बयानों के कारण बुरा फंसे यूट्यूबर सौरभ जोशी, मांगनी पड़ी लोगों से माफ़ी

पने विवादित बयानों के कारण चौतरफा घिरे यूट्यूबर सौरभ जोशी ने अपने नवीनतम व्लॉग में लोगों से माफी मांगी है। उनका कहना है कि उनकी बात को गलत तरीके से लिया गया। उनका लोगों की भावनाओं को आहत पहुंचाने का कतई आशय नहीं था।

बीते दिनों यूट्यूबर सौरभ जोशी ने अपने एक व्लॉग में कहा कि ‘हल्द्वानी और उत्तराखंड की पहचान मेरे वीडियो से बढ़ी है…’। इसकी क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

बृहस्पतिवार को सौरभ ने यूट्यूब पर वीडियो अपलोड कर कहा कि बीते दिनों एक वीडियो में उनके मुंह से ‘हल्द्वानी और उत्तराखंड की पहचान मेरे वीडियो से बढ़ी है…’ निकल गया था।  उनका आशय कतई वह नहीं था, जिस तरह से उसे लिया गया। दरअसल वह कहना चाहते थे कि उनके व्लॉग के वजह से लोग उत्तराखंड को देख रहे हैं। उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

Check Also

प्रत्येक छात्र-छात्रा के खाते में धनराशि अन्तरित करने की प्रणाली प्रदेश में लागू की गयी

     उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाबा साहब डॉ0 भीमराव ...