अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी, 2024 को होने वाली है। इस आयोजन को लेकर निमंत्रण दिए जा चुके हैं। वहीं मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव से जब इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें निमंत्रण नहीं मिला है। जब भगवान बुलाते हैं, तभी जाया जाता है। मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि ‘मुझे कोई निमंत्रण नहीं मिला है। जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, जब भगवान बुलाते हैं तभी जाया जाता है। आने वाले दिनों में आप देखेंगे कि मेरा पूरा परिवार अयोध्या जायेगा।’
Check Also
यूपी में गोवंश काटने का आरोपी एनकाउंटर में ढेर,एक लाख का इनामी था; 2 सिपाही भी घायल
पुलिस एनकाउंटर में कथित गोवंश को काटने वाले शहजाद को मार गिराया गया।
satyamorcha.com Hindi News, latest and breaking news in Hindi