Friday , April 3 2026

हनुमान जयंती की धूम: काशी में ध्वजा यात्रा निकली, 1100 गदाधारी भक्त डमरू बजाते निकले

यूपी में 2 अप्रैल यानी गुरुवार को हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। काशी में सबसे बड़ी ध्वजा यात्रा निकाली गई। सड़कों पर 1 लाख छोटे-बड़े ध्वज लेकर भक्तों का हुजूम दिखाई दिए। 5.25 किलोमीटर लंबी यात्रा में 1100 गदाधारी भक्त डमरू बजाते हुए आगे बढ़ते रहे। 60 फीट लंबे रथ पर भगवान श्रीराम की झांकी सजाई गई थी।

यात्रा में 15 हजार महिलाओं समेत 30 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए। राजस्थान समेत 7 राज्यों की झांकियां निकाली गईं। नरमुंड की माला पहने कालाकार तांडव कर रहे। राख की होली खेलते रहे। आग के गोले निकालते रहे। हनुमान और भगवान शिव का भेष बनाकर चलते रहे। संकट मोचन मंदिर में 2500 किलो लड्‌डू का भोग लगाया गया।

अयोध्या में हनुमानगढ़ी में भक्तों की भारी भीड़ थी। मंदिर के बाहर 1 किमी लंबी लाइन लगी रही। सभी ‘जय बजरंगबली’, ‘जय श्रीराम’ के जयकारे लगा रहे थे। प्रयागराज के लेटे हनुमानजी का भव्य श्रृंगार किया गया। इसके बाद दर्शन करने के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी।

प्रदेश में जगह-जगह रामचरितमानस और सुंदरकांड का पाठ कराए गए। भंडारे चलाए गए। शोभा यात्राएं निकाली गईं। प्रसाद बांटे गए। DJ पर बजरंगबली के भजन बजाए गए। भक्त नाचते-गाते नजर आए।

Check Also

कानपुर यूनिवर्सिटी की छात्रा से क्लासरूम में गैंगरेप; चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी

कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (कानपुर यूनिवर्सिटी) की छात्रा से क्लासरूम में गैंगरेप ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *