Sunday , December 14 2025

‘मणिपुर हमले में विदेशी मशीनरी के शामिल होने का संदेह’, मुख्यमंत्री बीरेन सिंह का बड़ा दावा

मणिपुर के मोरेह में पुलिस कर्मियों पर मंगलवार सुबह हुए संदिग्ध कुकी उपद्रवियों के हमले पर मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमने तलाशी अभियान तेज कर दिया है। हमने आतंकवादी समूहों द्वारा लीक किए गए कुछ वीडियो भी देखे हैं। हम केंद्रीय और राज्य बलों के साथ लगातार काम कर रहे हैं। हम उनका मुकाबला कर रहे हैं और एक तलाशी अभियान जारी है।

उन्होंने कहा कि हमले के बाद अतिरिक्त बल भेजा गया है। पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया है। उन्होंने कहा कि हमें इस हमले में म्यांमार की ओर से विदेशी मशीनरी के शामिल होने का संदेह है। उन्होंने कहा कि हम इस तरह की धमकी और दबाव के आगे नहीं झुकेंगे।

Check Also

प्रदेश की सुरक्षा से लेकर सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करता है होमगार्ड्स जवान

उत्तर प्रदेश के होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने आज होमगार्ड्स ...