Saturday , September 19 2026

उत्तराखंड में साल 2023 के लिए सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों का कैलेंडर हुआ जारी

शासन ने वर्ष 2023 के लिए सरकारी कार्यालयों में सार्वजनिक, निर्बंधित और निगोशिएबुल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर इस साल ईगास पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था।

25 सार्वजनिक अवकाश की सूची में सबसे अधिक सात अवकाश बृहस्पतिवार को हैं। सबसे कम एक अवकाश बुधवार को होगा। दो सार्वजनिक अवकाश पर रविवार है। सामान्य प्रशासन विभाग ने निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत 23 अवकाश घोषित किए गए हैं। बैंक, कोषागार और उप कोषागारों में लागू होंगे।

इस वर्ष जन सहयोग और जन सहभागिता से ईगास बूढ़ी दिवाली का पर्व बहुत हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। अपनी संस्कृति के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए यह बहुत आवश्यक है। इस वर्ष हमने ईगास के पर्व को राजकीय अवकाशों की सूची में शामिल कर इसको स्वरूप प्रदान कर दिया है।

Check Also

DUSU Election 2026: ABVP के यश डबास और NSUI के विजय शंकर मीणा आमने-सामने, नतीजों का इंतजार

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के लिए शनिवार सुबह आठ बजे से मतगणना ...