Friday , September 18 2026

IT Lucknow

E20 के खिलाफ AAP का मार्च रोका गया, 2 लाख से अधिक लोगों की पिटीशन लेकर पीएम आवास जा रहे थे केजरीवाल

ई-20 पेट्रोल के विरोध में आम आदमी पार्टी (AAP) ने मंगलवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास तक मार्च निकाला। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ करीब 2.33 लाख लोगों के हस्ताक्षरों वाली याचिका प्रधानमंत्री को सौंपने जा रहे थे। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने फिरोजशाह ...

Read More »

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: जांच का दायरा बढ़ा, 12 जिलों में आरोपियों की चल-अचल संपत्तियों की जांच

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच लगातार व्यापक होती जा रही है। अब पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाकर उत्तर प्रदेश के 12 जिलों तक पहुंचा दिया है। आरोपियों, उनके परिजनों और करीबी लोगों के नाम पर खरीदी गई संपत्तियों तथा वित्तीय निवेश की जानकारी जुटाई जा ...

Read More »

योगी आदित्यनाथ का तीखा पलटवार, कहा- राम मंदिर पर सवाल उठाने वालों का इतिहास अयोध्या जानती है

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े विवाद पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस मामले का संतों से कोई संबंध नहीं है और उन्हें कठघरे में खड़ा करना करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का ...

Read More »

अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ा: ट्रंप बोले- आखिरी मौका है बातचीत का, तेहरान ने धमकी को किया खारिज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक बार फिर कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि तेहरान के पास बातचीत के लिए यह “आखिरी मौका” है। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी है और होर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द पूरी तरह खोला जा सकता ...

Read More »

CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के प्रदर्शन पर राष्ट्रपति ने जताई खुशी, महिला खिलाड़ियों की सराहना

ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के शानदार प्रदर्शन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। भारत ने इस बार 13 स्वर्ण समेत कुल 39 पदक जीतकर अपना अभियान समाप्त किया। राष्ट्रपति ने विशेष रूप से महिला खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि भारत ...

Read More »

Datia Bye Election Result: कांग्रेस जीत के करीब, 12वें राउंड में भाजपा पर 12,607 वोटों की बड़ी बढ़त

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। 12वें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी पर 12,607 वोटों की बढ़त बना ली है। लगातार बढ़त के चलते कांग्रेस जीत के बेहद करीब पहुंच गई है, ...

Read More »

CJP प्रदर्शन के बाद दर्ज एफआईआर पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई, राज्यों को दिया जवाब दाखिल करने का निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बड़ी राहत देते हुए कहा है कि दिल्ली समेत राज्य सरकारें पात्र मामलों में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने या बंद करने पर विचार कर सकती हैं। हालांकि, अदालत ने स्पष्ट किया कि यह राहत ...

Read More »

बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स में 544 अंकों की छलांग; निफ्टी ने 24,700 का स्तर पार किया

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव में कमी, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और विदेशी निवेशकों की खरीदारी के दम पर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 544.39 अंक (0.70%) की बढ़त ...

Read More »

भूमि पेडनेकर की पीएम मोदी पर प्रतिक्रिया बनी विवाद की वजह, यूजर्स बोले- ‘आप सोचना बंद कर दें’

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर प्रतिक्रिया देने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं। अभिनेत्री ने युवाओं से शालीन भाषा का इस्तेमाल करने की अपील की थी, लेकिन उनके इस बयान पर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं ...

Read More »

कसमंडी विवादित ढांचे पर फिर गरमाया माहौल, सावन में जल चढ़ाने की कोशिश; सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

सावन के पहले सोमवार को लखनऊ के मलिहाबाद स्थित कसमंडी कलां का विवादित ढांचा एक बार फिर चर्चा में आ गया। लाखन आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पासी अपने समर्थकों के साथ विवादित स्थल पर जलाभिषेक करने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें पहले ही रोक दिया। स्थिति को ...

Read More »